Posts

BSP छोड़कर साइकिल की सवारी करने वाले नेताओं पर अखिलेश यादव मेहरबान, इन 10 लोगों को मिला टिकट

Image
BSP छोड़कर साइकिल की सवारी करने वाले नेताओं पर अखिलेश यादव मेहरबान, इन 10 लोगों को मिला टिकट लखनऊ.  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 56 और प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है. इस सूची में पूर्वांचल और अवध के जिले शामिल हैं. सपा ने जहां कई सीटों पर अपने प्रत्‍याशी रिपीट किये हैं, वहीं पार्टी ने बसपा (BSP) छोड़कर साइकिल का दामन थामने वाले नेताओं पर जमकर टिकट लुटाए हैं. यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से इस लिस्‍ट में बसपा छोड़कर कर समाजवादी पार्टी ज्‍वाइन करने वाले 10 नेताओं को टिकट दिया गया है. सपा ने लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी सीट से दाउद अहमद को मैदान में उतारा है. दाउद अहमद 1999 से 2004 तक शाहाबाद से सांसद और 2007-12 तक हरदोई की पिहानी से बसपा के विधायक रहे हैं. अहमद 2017 का विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी से ही लड़े थे, लेकिन, हार गये थे. इसके बाद 2019 में मायावती ने उन्हें निकाल दिया था. अम्बेडकरनगर के तीन धुरंधर बसपा नेता लालजी वर्मा, रामअचल राजभर और राकेश पांडेय इस बार सपा से लड़ेंगे...

औरैया को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात

Image
औरैया को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात  प्रदेश के 14 मेडिकल कॉलेज में से औरैया के छठे मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास सूबे के मुख्यमंत्री ने किया दो सौ अस्सी करोड़ परियोजना के मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एक सौ नौ करोड़ की अन्य बारह परियोजनाओं का भी हुआ शिलान्यास, लोकार्पण पांच वर्षों में सभी 75 जनपदों के साथ यूपी को 58 मेडिकल कॉलेज देने की कही बात औरैया :  शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  औरैया जनपद पहुँचे जहाँ उन्होंने दो सौ अस्सी करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के साथ एक सौ नौ करोड़ की अन्य परियोजनाओ का शिलान्यास, लोकार्पण भी किया और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत छोटे छोटे बच्चों,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा आवास योजना के लाभार्थियों को मकान की चाबी भेंट की। साथ ही इन पांच वर्षों में उन्होंने सूबे की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा सरकार को ही चुनने की जनता से ...

Dhanteras 2021 Shopping: राशि अनुसार जानें, धनतेरस पर क्या खरीदना होगा फलदायी? शुभ मुहूर्त भी जानें

Image
Dhanteras 2021 Shopping: राशि अनुसार जानें, धनतेरस पर क्या खरीदना होगा फलदायी? शुभ मुहूर्त भी जानें Dhanteras 2021 Shopping: दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने वाले लोगों के घर में साल भर धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.  ज्योतिष के अनुसार यदि आप ये खरीदारी अपनी राशि के अनुसार करते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपको इसका दोगुना फल प्राप्त होगा. Dhanteras 2021 Shopping: दिवाली से दो दिन पूर्व 2 नवंबर 2021 दिन मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन खरीदारी से धन समृद्धि बढ़ती है.  माना जाता है कि जब देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन हुआ था, तब भगवान धनवंतरी अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. वहीं इस दिन भगवान धनवंतरी के साथ यमराज की पूजा का भी विशेष महत्व है.  इसके अलावा सुख समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का भी विधान है. इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि खरीदना शुभ माना ज...

पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी का काशी दौरा

Image
पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी का काशी दौरा ●○ पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार मध्याह्न वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इसके पूर्व जनसभा स्थल मेहंदीगंज से 500 मीटर दूर हेलीपैड पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और प्रदेश की मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। ●○ देश ने कोरोना महामारी से अपनी लड़ाई में 100 करोड़ वैक्सीन डोज के बड़े पड़ाव को पूरा किया है। बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से, मां गंगा के अविरल प्रताप से, काशीवासियों के अखंड विश्वास से, सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन का अभियान सफलता से आगे बढ़ रहा है: PM ●○ काशी के इंफ्रास्ट्रकचर से जुड़े करीब 5,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स, इसमें सड़कों से लेकर, घाटों की सुंदरता, गंगा जी और वरुणा की साफ-सफाई, पुलों, पार्किंग स्थलों, BHU में अनेक सुविधाएं शामिल हैंः PM ●○ आज़ादी के बाद के लंबे कालखंड में आरोग्य पर, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितनी देश को जरूरत थी। देश में जिनकी लंबे समय तक सरकारें रहीं, उन्होंने देश के हेल्थकेयर सिस्टम के संपूर्ण विकास के बज...

जौनपुर: लखीमपुर काण्ड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री समेत कई सपा के दिग्गज नेता हुए गिरफ्तार , बाद में सभी सपाई रिहा,

Image
जौनपुर: लखीमपुर काण्ड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री समेत कई सपा के दिग्गज नेता हुए गिरफ्तार , बाद में सभी सपाई रिहा,         जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी मे किसानों की मौत पर जिला मुख्यालय पर बडी संख्या में सपाइयों ने पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। सपाईयो को  देखकर प्रशासन के हाथपांव फूलने लगे कुछ ही देर में भारी संख्या मे पुलिस फ़ोर्स बुलाई गई।  प्रदर्शन कर रहे नेताओ को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया, कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया।          सपा जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा भाजपा सरकार बौखला गयीं है जहां आज किसानों के ऊपर गाडियां चढाई जा रही है और सरकार अपने नेताओं को बचाने का काम कर रही है, इतनी संख्या मे आज किसानों का हत्याकांड हुआ है, सरकार किसानों को न्याय देने के बजाय उनके उपमुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा कहा जाता हैं की मरने वाले किसान नहीं अपराधी थें।        पूर्व मंत्री जगदीश नारायण रा...

चुनावी तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी, 17 अक्टूबर से कांग्रेस शुरू करेंगी ‘प्रतिज्ञा यात्रा’

Image
चुनावी तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी, 17 अक्टूबर से कांग्रेस शुरू करेंगी ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ लखनऊ : उत्तर प्रदेश में साल 2022 विधानसभा चनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां यूपी में जान झोंक रही हैं। इस बीच यूपी कांग्रेस भी पूरी तरह एक्टिव हो चुकी है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अगले 5 दिनों लखनऊ में रहकर चुनावी तैयारियों का जायजा लेने वाली हैं।  प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ में हेंगी। बता दें कि गुरुवार के दिन प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ उन्होंने बैटख की। इस बैठक का मुख्य मकसद चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना था। दीपावली के आसपास जारी हो सकती हैं पहली लिस्ट विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट दीपावली के आसपास ही जारी की जाएगी। सूत्रों की मानें तो चुनावी रैलियों का आगाज कांग्रेस पार्टी द्वार वाराणसी से किया जाएगा। 17 अक्टूबर से राज्य में कांग्रेस ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ का शुभारंभ करने वाली है। बता दें कि राज्य में कुल चार प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। हर यात्रा के पह...