चुनावी तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी, 17 अक्टूबर से कांग्रेस शुरू करेंगी ‘प्रतिज्ञा यात्रा’

चुनावी तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी, 17 अक्टूबर से कांग्रेस शुरू करेंगी ‘प्रतिज्ञा यात्रा’
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में साल 2022 विधानसभा चनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां यूपी में जान झोंक रही हैं। इस बीच यूपी कांग्रेस भी पूरी तरह एक्टिव हो चुकी है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अगले 5 दिनों लखनऊ में रहकर चुनावी तैयारियों का जायजा लेने वाली हैं। 
प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ में हेंगी। बता दें कि गुरुवार के दिन प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ उन्होंने बैटख की। इस बैठक का मुख्य मकसद चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना था।
दीपावली के आसपास जारी हो सकती हैं पहली लिस्ट

विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट दीपावली के आसपास ही जारी की जाएगी। सूत्रों की मानें तो चुनावी रैलियों का आगाज कांग्रेस पार्टी द्वार वाराणसी से किया जाएगा। 17 अक्टूबर से राज्य में कांग्रेस ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ का शुभारंभ करने वाली है। बता दें कि राज्य में कुल चार प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। हर यात्रा के पहले प्रियंका गांधी की एक रैली का आयोजन किया जाएगा। वाराणसी से शुरू होकर इस रैली का समापन लखनऊ में एक महारैली के साथ किया जाएगा।
बता दें कि संभावना है कि 19 नवंबर के दिन महारैली का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा। वहीं पार्टी स्क्रीनिंग कमेट की पहली बैठक में उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही जारी करने को लेकर सहमति बनी है। बताया जा रहा है कि दीपावली से पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को पार्टी जारी कर सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

🚩नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩 लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩Admission Open➡️UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPURMO. 9415234208, 9839155647, 9648531617