Posts

होली की हार्दिक शुभकामनाएं तिरुपति ज्वेलर्स के शुभांरभ में आप सादर आमंत्रित है आपकी गरिमामई उपस्थिति की हरदयतः से प्रतीक्षा करेंगे।

Image
तिरुपति ज्वेलर्स निकट कलेक्ट्री कचहरी रोड,  के सन्स के सामने, जौनपुर शुभारंभ  दिनांक- 1, 2 व 3 मार्च 2023,दिन- बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को समय- 11 बजे दिन में होना निश्चित है। इस नई शुरूआत के मौके पर आपका आना हमें निश्चित रूप से खुशी देगा, जरूर आईयेगा.... भवदीय- दिनेश चन्द्र सोनी अमर जौहरी 7408383838 विष्णु (मोनू सेठ) 9369666615 सत्यम् सेठ 6394035348

सुशील मौर्य बनाये गये उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन ने प्रान्तीय संयुक्त सचिव

Image
सुशील मौर्य बनाये गये उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन ने प्रान्तीय संयुक्त सचिव जौनपुर। टैक्सेशन बार एसोसिएशन जौनपुर के वरिष्ठ सदस्य डा. सुशील मौर्य एडवोकेट को दि उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन ने प्रान्तीय संयुक्त सचिव मनोनीत किया। यह मनोनयन आगरा में आयोजित अधिवेशन में प्रान्तीय अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलौत एवं महामंत्री रमेश जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। साथ ही श्री मौर्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलायी गयी। इस बाबत पत्रकारों से वार्ता करते हुये श्री मौर्य ने बताया कि प्रान्तीय कार्यकारिणी की 264वीं बैठक आगरा के जीएसटी सभागार जयपुर हाउस में हुई जहां एसोसिएशन एवं अधिवक्ता हित के लिये उन्हें प्रान्तीय संयुक्त सचिव जैसे पद की जिम्मेदारी दी गयी। श्री मौर्य ने कहा कि पूरे प्रदेश के हर जिले का दौरा किया जायेगा एवं एसोसिएशन सहित अधिवक्ता हित में जो भी संघर्ष करना होगा, वह किया जायेगा। ज्ञात हो कि श्री मौर्य को आल इण्डिया फेडरेशन आफ टैक्स प्रैक्टिशयर में संयुक्त सचिव बनाया गया है। इस समय प्रदेश व देश के टैक्स की सबसे बड़ी संस्था है, इसलिये यह जौनपुर के लिये गौरव की बात ...

जौनपुर:डॉलिम्स सनबीम स्कूल को मिला यह सम्मान, गदगद हुए स्कूल के टीचर और बच्चे

Image
डॉलिम्स सनबीम स्कूल को मिला यह सम्मान, गदगद हुए स्कूल के टीचर और बच्चे जौनपुर। बीते शनिवार को गोवा में Bee Loud Buzz Media एवं NEWS24 द्वारा वर्ल्ड सिग्नेचर अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया जिसमें देश-विदेश के अग्रणी बिजनेस कम्पनियों एवं शिक्षण संस्थानों को सम्मानित किया गया।  इसी क्रम में डॉलिम्स सनबीम स्कूल, जौनपुर ( उ०प्र०) को Best Innovative and Creative Educational Platform in Jaunpur (U.P.) के लिए सम्मानित किया गया और डालिम्स सनबीम स्कूल Winner of 2nd Annual World Signature award 2023 रहा। स्कूल की ओर से ये अवार्ड स्कूल की डॉयरेक्टर जारिया अदहमी ने अवार्ड समारोह की बॉलीवुड दिवा श्रीमती सोहा अली खान से ग्रहण किया। यह सम्मान मिलने से स्कूल के टीचरों और बच्चो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।  श्रीमती जारिया अदहमी ने इस अवार्ड के लिए अपने स्कूल के सभी स्टॉफ को धन्यवाद दिया और इसका सारा श्रेय अपने प्रिंसिपल, टीचर्स और स्कूल के विद्यार्थियों को दिया।

मनीष ज्वेलर्स कोहड़ा चौराहा (पतहना रोड), जौनपुर

Image
  प्रो.आशीष यादव Mob: 95172927501 मनीष ज्वेलर्स सम्बन्धित फर्म- अमित ज्वेलर्स शुद्ध गारण्टीयुक्त फैन्सी आभूषणों के विक्रेता । कोहड़ा चौराहा (पतहना रोड), जौनपुर प्रो.आशीष यादव Mob. : 95172927501                        मनीष ज्वेलर्स 👑शुद्ध गारण्टीयुक्त फैन्सी आभूषणों के विक्रेता👑

जौनपुर: मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

Image
भारत की संस्कृति ही हमें एकता से जोड़ती है -इंद्रेश कुमार जौनपुर- मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया इस सेमिनार का विषय एक सशक्त भारत की संकल्पना एवं राष्ट्रीय एकता के विषय पर आयोजित हुई इस सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार अध्यक्ष-राष्ट्रीय मुस्लिम मंच राष्ट्रीय सेवक संघ रहे इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि शालिनी सिंह,एएमयू प्रोफेसर डॉ रेहान अख्तर रहे। आए हुए अतिथियों का पुष्प एवं बुके देकर प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने स्वागत अभिनंदन किया सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों ने कालेज के हर विभाग के द्वारा लगाए गए प्रोजेक्ट का अवलोकन भी किया और प्रोजेक्ट की सराहना भी की बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल की तारीफ की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज का समय हम सब को एक साथ जीने और साथ चलने का है राष्ट्रीय एकता हम सब को एक नई ऊंचाई और शिखर तक ले जाने में एक भूमिका निभाती है एक सशक्त भारत की संकल्पना व्यक्ति अपने जीवन में र...

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने वृद्ध आश्रम में किया कंबल वितरण

Image
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने वृद्ध आश्रम में किया कंबल वितरण जौनपुर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ (पूर्वी) डॉ अंजना श्रीवास्तव ने शनिवार की दोपहर वृद्ध आश्रम में अपनी महिला शाखा के सदस्यों के साथ पहुंचकर वृद्ध एवं असहाय महिलाओं व पुरुषों के बीच में कंबल वितरण किया।     इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने अपने वृद्ध माता-पिता को वृद्ध आश्रम में रहने को मजबूर किया है उनको ईश्वर कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वृद्ध माताओं की सेवा करने के लिए आती रहेंगी तथा वृद्ध आश्रम में सहयोग करती रहेंगी।       अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि वृद्ध माता-पिता हमेशा पूज्यनीय रहे हैं जिनके आशीर्वाद से ही सब कार्य सुचारु रुप से संपन्न होते हैं।       प्रदेश सचिव श्री कांत श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि माता-पिता ही हर पुत्र की सफलता की पूंजी होते हैं जो व्यक्ति माता-पिता के आशीर्वाद से वंचित हो जाता है उससे ज्यादा निर्धन व्यक्ति कोई ...

अगर मौका मिला तो जौनपुर में कमल खिलायेंगे विमल सेठ!

Image
अगर मौका मिला तो जौनपुर में कमल खिलायेंगे विमल सेठ! जौनपुर। नगर पालिका जौनपुर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में दावेदारों की लम्बी लिस्ट है। सभी प्रत्याशी अपने को मजबूत और जीताऊ मान रहे हैं, इनमें से कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं जो पार्टी के लिए सदैव से समर्पित रहे हैं। इस बार वह पार्टी के बैनर तले नगर की सेवा करने के लिए लालायित हैं। उन्हीं में से एक नाम है जिले के प्रमुख समाजसेवी, व्यवसायी और सबके सुख-दुख में साथ देने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता विमल सेठ का। श्री सेठ की बात करें तो पार्टी में इनकी अच्छी पकड़ है। चुनाव चाहे जब हो लेकिन वह नगर पालिका जौनपुर के लिए भाजपा का कमल खिलाने के लिए बेताब हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद व स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का साथ मिला तो वह यह सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे। इसके लिए वह तन-मन-धन से तैयार हैं। श्री सेठ के पिता स्व. छंगन लाल सेठ भी नगर पालिका जौनपुर से सन‍् 1967 में जनसंघ के प्रत्याशी रह चुके हैं। 12 नवंबर 1966 को जन्मे विमल सेठ विगत 30 वर्षों से शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवस...