अगर मौका मिला तो जौनपुर में कमल खिलायेंगे विमल सेठ!

अगर मौका मिला तो जौनपुर में कमल खिलायेंगे विमल सेठ!

जौनपुर। नगर पालिका जौनपुर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में दावेदारों की लम्बी लिस्ट है। सभी प्रत्याशी अपने को मजबूत और जीताऊ मान रहे हैं, इनमें से कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं जो पार्टी के लिए सदैव से समर्पित रहे हैं। इस बार वह पार्टी के बैनर तले नगर की सेवा करने के लिए लालायित हैं। उन्हीं में से एक नाम है जिले के प्रमुख समाजसेवी, व्यवसायी और सबके सुख-दुख में साथ देने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता विमल सेठ का।
श्री सेठ की बात करें तो पार्टी में इनकी अच्छी पकड़ है। चुनाव चाहे जब हो लेकिन वह नगर पालिका जौनपुर के लिए भाजपा का कमल खिलाने के लिए बेताब हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद व स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का साथ मिला तो वह यह सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे। इसके लिए वह तन-मन-धन से तैयार हैं।
श्री सेठ के पिता स्व. छंगन लाल सेठ भी नगर पालिका जौनपुर से सन‍् 1967 में जनसंघ के प्रत्याशी रह चुके हैं। 12 नवंबर 1966 को जन्मे विमल सेठ विगत 30 वर्षों से शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी हैं। इसके अलावा सर्राफा एसोसिएशन जौनपुर के संरक्षक भी हैं। रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि जौनपुर, सामाजिक संस्था जेब्रा, नगर व्यापार मंडल, लायंस क्लब के सक्रिय सदस्य भी हैं।
साथ ही बालवाड़ी स्कूल के कोषाध्यक्ष, जेसीज जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष, लायंस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। राम जन्मभूमि आंदोलन में इन्होंने सक्रिय भागीदारी निभायी है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सेवा समर्पण निधि में यथा संभव सहयोग किया है। साथ ही नगर के प्रमुख धर्मस्थलों के जीर्णोद्धार में प्रमुख भागीदारी, तिरंगा यात्रा, अमृत महोत्सव में सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग, नगर व समाज के सभी वर्गों के साथ सामंजस है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

मां सरस्वती लेडीज कार्नर& गिफ्ट कार्नर कोतवाली चौराहा, जौनपुर ग्लास हाउस अल्फस्टीनगंज, निकट प्रधान डाकघर- जौनपुर प्लाईवुड, फैंसी हार्डवेयर, मॉडलर किचन, शीशे के थोक व फुटकर विक्रेता प्रोo अनिल गुप्ता - 9839806644