जौनपुर: पत्रकार की बेटी काशिका ने विद्यालय में किया टॉप,भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं

पत्रकार की बेटी काशिका ने विद्यालय में किया टॉप
भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं 
जौनपुर। जनपद के शिक्षा जगत में एक बार फिर खुशखबरी की लहर दौड़ गई है। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा काशिका चौरसिया ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के साथ ही काशिका ने अपने स्कूल में टॉप किया है और क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें काशिका की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही विद्यालय, परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने भी उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

काशिका के पिता संजीव चौरसिया एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जबकि माता माया चौरसिया एक समर्पित शिक्षिका हैं। एक शिक्षित और सुसंस्कारित परिवार से आने वाली काशिका शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिश्रम का परिणाम है, बल्कि माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन व प्रोत्साहन का भी साकार रूप है।

काशिका की भविष्य की योजना भी स्पष्ट और प्रेरणादायक है। वे डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनका कहना है कि वे मानवता की सेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य मानती हैं और इसी दिशा में निरंतर मेहनत कर रही हैं।

काशिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और ईश्वर की कृपा को देते हुए कहा कि “नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।” उन्होंने आने वाले छात्रों को भी लगन और समर्पण के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

काशिका की इस उपलब्धि से प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता अस्थाना ने शुभकामनाएँ दी व चेयरमैन डॉ. नोमान खान ने विद्यार्थीयों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के सभी सीनियर शिक्षक मोहम्मद अदीब कमाल, मोहम्मद मुज़मिल, शोएब कलाम, नरजिस फातिमा, राम बचन यादव, मोहम्मद सलीम, आमिर हुसैन,मोहम्मद रिजवान खान, माया चौरसिया आदि ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा विद्यालय बेहद गौरवान्वित है और उन्होंने आशा जताई है कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

यह उपलब्धि न केवल काशिका के परिवार के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। समाज में ऐसे होनहार बच्चों की सफलता निश्चित ही औरों को भी प्रेरित करती है।



Comments

Popular posts from this blog

डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

मां सरस्वती लेडीज कार्नर& गिफ्ट कार्नर कोतवाली चौराहा, जौनपुर ग्लास हाउस अल्फस्टीनगंज, निकट प्रधान डाकघर- जौनपुर प्लाईवुड, फैंसी हार्डवेयर, मॉडलर किचन, शीशे के थोक व फुटकर विक्रेता प्रोo अनिल गुप्ता - 9839806644