जौनपुर: पत्रकार की बेटी काशिका ने विद्यालय में किया टॉप,भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं
पत्रकार की बेटी काशिका ने विद्यालय में किया टॉप भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं जौनपुर। जनपद के शिक्षा जगत में एक बार फिर खुशखबरी की लहर दौड़ गई है। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा काशिका चौरसिया ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के साथ ही काशिका ने अपने स्कूल में टॉप किया है और क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें काशिका की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही विद्यालय, परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने भी उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। काशिका के पिता संजीव चौरसिया एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जबकि माता माया चौरसिया एक समर्पित शिक्षिका हैं। एक शिक्षित और सुसंस्कारित परिवार से आने वाली काशिका शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिश्रम का परिणाम है, बल्कि माता-पिता और शिक्षकों क...