आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा लोकसभा चुनाव: अखिलेश

आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा लोकसभा चुनाव: अखिलेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है जो लोकतंत्र की नई दिशा तय करेगा। श्री यादव ने मंगलवार को यहां पार्टी दफ्तर में आयोजित विधायकों की बैठक में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पांच वर्ष का नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य का भी चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने तथा भाजपा की साजिश और षडयंत्र करने की रणनीति से निबटने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी को निभानी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने में कोई कसर नहीं छोड़नी है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

रिवांश मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल लाइन बाजार तिराहा, वाराणसी रोड, जौनपुर डा.पवन चौरसिया B.A.M.S., M.S. (Ay.) जनरल एण्ड एनोरेक्टल सर्जन