पुतिन ने मुर्मू, मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

🇮🇳स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳

पुतिन ने मुर्मू, मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
DAN मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज बधाई संदेश भेजा और दोनों देशों के संबंधों को अधिक प्रगाढ़ बनाने की कामना व्यक्त की।
क्रेमलिन के सूत्रों के अनुसार श्री पुतिन ने अपने संदेश में कहा, "कृपया भारत के राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें। आपके देश ने आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत सफलता हासिल की है। भारत को विश्व स्तर पर अच्छा सम्मान प्राप्त है और वह अंतर्राष्ट्रीय मामलों में रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

श्री पुतिन ने अपने संदेश में कहा, “हम भारत सरकार के साथ विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। मुझे विश्वास है कि संयुक्त प्रयासों से हम सभी क्षेत्रों में उपयोगी द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे सामयिक मुद्दों को हल करने में रचनात्मक साझेदारी को और बढ़ाएंगे। निस्संदेह, यह हमारे मित्र राष्ट्रों के मूल हितों को पूरा करता है और विश्व की सुरक्षा और स्थिरता में योगदान देता है।”

Comments

Popular posts from this blog

🚩नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩 लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩Admission Open➡️UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPURMO. 9415234208, 9839155647, 9648531617