आनंदीबेन ने राजभवन में किया ध्वजारोहण


🇮🇳स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳

आनंदीबेन ने राजभवन में किया ध्वजारोहण
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

ध्वजारोहण के पश्चात राज्यपाल ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों एवं सम्मानित अतिथियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई और सबने विकसित भारत के निर्माण, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व, राष्ट्र उत्थान, देश की एकता के प्रति तत्परता, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं दायित्वों का पालन, राष्ट्र रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पण की शपथ ली।

Comments

Popular posts from this blog

🚩नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩 लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩Admission Open➡️UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPURMO. 9415234208, 9839155647, 9648531617