भारत व चीन के बीच एलओसी पर गतिरोध दूर करने को लेकर बैठक






🇮🇳स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳

भारत व चीन के बीच एलओसी पर गतिरोध दूर करने को लेकर बैठक
नयी दिल्ली: भारत एवं चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य गतिरोध को दूर करने के उद्देश्य से दोनों देशों के सैन्य कमांडरों की 19वीं बैठक रविवार एवं सोमवार को दो दिन चली। इसमें हालांकि, किसी अहम नतीजा निकलने की कोई खबर नहीं है।
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक का 19वां दौर 13 एवं 14 अगस्त को भारतीय सीमा पर चुशुल- मोल्डो सीमा बैठक स्थल पर आयोजित की गयी।

बैठक में दोनों पक्षों के बीच पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर शेष मुद्दों के समाधान पर सकारात्मक, रचनात्मक और गहन चर्चा हुई। भारत एवं चीन के नेतृत्व द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुरूप, उन्होंने खुले और दूरदर्शी तरीके से विचारों का आदान-प्रदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

रिवांश मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल लाइन बाजार तिराहा, वाराणसी रोड, जौनपुर डा.पवन चौरसिया B.A.M.S., M.S. (Ay.) जनरल एण्ड एनोरेक्टल सर्जन