नीतीश ने फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों का खंडन किया

🇮🇳स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳

नीतीश ने फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों का खंडन किया
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश की फूलपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर तीखा प्रहार करते हुए इसे भ्रामक कहा और अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की।

उन्होंने सोमवार को पटना में जेपी गंगा पथ के दूसरे चरण का लोकार्पण करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि ये आधारहीन बातें हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल विपक्षी राजनीतिक दलों को ज्यादा से ज्यादा एकजुट करना चाहते हैं, जिसके लिए वह अन्य लोगों के साथ मिलकर कोशिश कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन में और ज्यादा राजनीतिक दलों के शामिल होने की उम्मीद पर बात करते हुए श्री कुमार ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि उनसे भयभीत कुछ दल फिलहाल विपक्षी गठबंधन में शामिल नहीं हो रहे हैं लेकिन भविष्य में वह निश्चित रूप से इसमें शामिल होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

🚩नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩 लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩Admission Open➡️UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPURMO. 9415234208, 9839155647, 9648531617