भारत शांति का पक्षधर, लेकिन दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम: राजनाथ

🇮🇳स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳

भारत शांति का पक्षधर, लेकिन दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम: राजनाथ
नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है लेकिन यदि कोई दुश्मनी का भाव रखते हुए गलत नजरों से देखता है तो भारतीय सेना उसका मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। श्री सिंह ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को आकाशवाणी के माध्यम से सशस्त्र सेनाओं के जवानों को संबोधित करते हुए कहा,“ एक राष्ट्र के रूप में हमारे प्राचीन सिद्धांत पूरी दुनिया को यह संदेश देते हैं, कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है। हम न सिर्फ शांति चाहते हैं, बल्कि अपने कार्यों से शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर करते हैं। लेकिन साथ ही साथ हम इस बारे में भी बिल्कुल स्पष्ट हैं, कि यदि कोई गलत मंशा से, या दुश्मनी का भाव लिए हमारी ओर देखने की भी जुर्रत करता है, तो हमारी सेनाएँ उसका मुंहतोड़ जवाब देंगी।"
रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। सशस्त्र सेनाओं को नई चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक सशक्त, और क्षमतावान बनाने की जरूरत है इसलिए सरकार शुरू से ही सेनाओं को विश्वस्तरीय उपकरणों, हथियारों तथा प्रशिक्षण से लैस करने में लगी है। इससे युद्ध में होने वाले नुकसानों को कम करने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही इनसे सैनिकों का मनोबल भी बहुत ऊँचा होता है। श्री सिंह ने सशस्त्र सेनाओं और उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि देश निश्चिंत होकर यह उत्सव इसलिए मना पा रहा है, क्योंकि देश जानता है, कि सीमाओं पर खड़े जवान देश की सुरक्षा कर रहे हैं। इस स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जो सर्वोच्च बलिदान सैनिकों ने दिया है, उसके लिए राष्ट्र सदैव आपका ऋणी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

🚩नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩 लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩Admission Open➡️UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPURMO. 9415234208, 9839155647, 9648531617