भारत 2047 में विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा: मोदी

🇮🇳स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳

भारत 2047 में विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा: मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जोर देकर कहा कि भारत आजादी के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर 2047 में निश्चित रूप से विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा, लेकिन इसके लिए सभी देशवासियों को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की तीन चुनौतियों से लड़ना होगा। श्री मोदी ने मंगलवार को देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें देश की युवा शक्ति, नारी शक्ति और आम मानवीय की शक्ति पर भरोसा है कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश 2047 में विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा। उन्होंने कहा, "हमें यह संकल्प लेना है कि 2047 में हमारा तिरंगा एक विकसित राष्ट्र का राष्ट्रीय ध्वज होगा। "
प्रधानमंत्री ने भारत के विकसित राष्ट्र बनने में तीन चुनौतियों को सबसे बड़ी बाधा करार देते हुए सभी से इनसे मिलकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये तीन चुनौती भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की नीति हैं और सभी को इनके सफाये के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि वह इन समस्याओं को जड़ से मिटाने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंख बंद करने या आंख मिचौनी का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ने देश के सामर्थ्य और व्यवस्था को बुरी तरह से नोचा है, लेकिन इस दीमक से अब मुक्ति पाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, “यह मेरी प्रतिबद्धता है कि मैं इससे लड़ता रहूंगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद की बुराई ने देश को जकड़ रखा है, लोगों का हक छीना है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से राजनीतिक पार्टियों में परिवारवाद ने देश के हक को मारा है और लोकतंत्र को कमजोर किया है। इन पारिवारवादी पार्टियों का एक ही मंत्र है कि ये परिवार की, परिवार द्वारा और परिवार के लिए ही होती हैं।

श्री मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण की नीति ने देश के राष्ट्रीय चरित्र को दाग लगाया है और उसे तहस नहस कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इन बुराइयों से मिलकर लड़ना है। उन्होंने देशवासियों को परिवारजन बताते हुए कहा कि तुष्टिकरण ने देश की आकांक्षाओं का दमन किया है और अब इसका दमन करना जरूरी है।

Comments

Popular posts from this blog

🚩नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩 लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩Admission Open➡️UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPURMO. 9415234208, 9839155647, 9648531617