चन्द्र यान 03 के चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग पर ब्लासमस स्कूल मानिक चौंक में हर्षोल्लास का माहौल में उत्सव मनाया

" वंदे मातरम्" के जय घोष संग दी वैज्ञानिकों को बधाई 
जौनपुर- चन्द्र यान 03 के चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग पर ब्लासमस स्कूल मानिक चौंक में हर्षोल्लास का माहौल बना , शिक्षकों, एवं छात्र एवं छात्राओं ने हर्ष के इस पल  को उत्सव के रूप में मनाया मार्निंग एसेम्बली में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम अस्थाना ने उत्साहपूर्ण भाषण देकर इसरो के सम्मानित वैज्ञानिकों को मुबारकबाद दी।
इस मिशन से भारत वह पहला देश बन गया जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। इससे भारत की प्रतिष्ठा सातवें आसमान पर पहुंच गई।इस कवायद पर अमेरिका, रूस, चीन, यूरोप,पाकिस्तान समेत समूची दुनियां की नज़र थी। चंद्रयान चंद्रमा पर घूम घूम कर नई नई खोज करेगा जो मानव के कल्याण के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
विधालय के छात्र, छात्राओं द्वारा चंद्रयान से जुड़ा चित्र उकेरे गए और प्रदर्शनी भी लगाई गई। छात्र ,छात्राओं के विशाल समूह ने इस अनुकरणीय सफलता पर खुशी जताते हुए वंदे मातरम् भारत माता कि जय घोष के साथ इसरो के तमाम वैज्ञानिकों को मुक्त कंठ से बधाई दी।
विधालय के मैनेजर सैय्यद शम्स अब्बास रिज़वी, प्रधानाचार्य नीलम अस्थाना, उप प्रधानाचार्य मोहम्मद ज़ीशान खान ने इसरो के वैज्ञानिकों को चन्द्रयान 03 के सफल‌ लैंडिंग के लिए मुबारकबाद दी देश के सुपर पावर बनने की कामना की विधालय के शिक्षक गण भी इस  खुशी के भागीदार बने ।

Comments

Popular posts from this blog

🚩नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩 लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩Admission Open➡️UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPURMO. 9415234208, 9839155647, 9648531617