अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष ने नगरवासियों से मांगा आशीर्वाद

जौनपुर: नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म कर नगर का चतुर्दिक विकास करूंगा: भावी प्रत्याशी सपा अरविन्द बैंकर
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष ने नगरवासियों से मांगा आशीर्वाद
जौनपुर: नगरवासियों का प्यार, दुलार, समर्थन, सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त होने पर नागरिकों के प्रति अपने दायित्वों का बखूबी पालन करूंगा। साथ ही पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करूंगा। इसके अलावा नगर पालिका के अधीन चलने वाले विद्यालयों में उच्च स्तर की सुविधा के साथ उच्च स्तर की शिक्षा भी दी जायेगी। स्वच्छ जल, सफाई, स्ट्रीट लाइट की उच्चतम व्यवस्था के साथ नगर का सर्वांगीस विकास करूंगा।
           उक्त बातें अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी अरविन्द बैंकर ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
          नगर के सुतहट्टी चौराहे पर स्थित बैंकर प्लाजा पर पत्रकारों के बीच श्री बैंकर ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का आदेश हुआ और नगरवासियों का आशीर्वाद मिला तो नगर क प्रमुख गलियों के छोटे वाहन के आवागमन के अनुरूप बनाया जायेगा जिससे मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या कम हो जायेगी। पालिका क्षेत्र का कोई भी जरूरतमन्द शासन की किसी भी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। पालिका की खाली पड़ी जमीनों पर दुकान का निर्माण कराकर जरूरतमन्दों को दिया जायेगा। मोहल्लों में पालिका की खाली पड़ी जमीनों को पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा।
          सपा नेता श्री बैंकर ने कहा कि पालिका के सभी कार्य सभासदों की सर्वसम्मति से पूरी पारदिर्शता के साथ किया जायेगा। पालिका और जनता की अन्य समस्याओं का वनवारण प्राथमिकता के आधार पर होगा।
           इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामचन्द अग्रहरि, नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित तमाम प्रमुख उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कुमार सर्जिकल एवं मैटरनिटी नर्सिंग होम रासमण्डल, मानिक चौक - जौनपुर दूरबीन सर्जरी केन्द्र, अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है। डाॅo पंखुड़ी श्रीवास्तवMBBS, DGOइनफर्टिलिटी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅo नीलेश श्रीवास्तव MBBS, MSलैप्रोस्कोपिक एवं जनरल फिजीशियन📞05452- 24281, 9670807056

स्व० नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स पी. जी. कालेज अफलेपुर, मल्हनी बाजार, जौनपुर % मोहम्मद हसन पी. जी. कालेज, जौनपुर