लहू देश के लिए' देने को बढ़े दानवीरों के कदम, कारगिल शहीदों को किया नमन

लहू देश के लिए' देने को बढ़े दानवीरों के कदम, कारगिल शहीदों को किया नमन
जौनपुर - कारगिल शहीद दिवस पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के तरफ  से रक्तदान शिविर का आयोजन आई एम ए भवन लाइन बाजार में आयोजित  किया गया! जहा बहुत से रक्तदानियो ने रक्तदान किया! ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि जहां स्पष्ट कहा गया है कि सच्चा दान वही है, जिसमे दाहिने हाथ द्वारा दान दिए जाने पर बाएं हाथ तक को भी पता नहीं चलता। 
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा ही पावन पुनीत दान है उन्होंने कहा कि समय पर रक्त न मिल पाने व रुपये का प्रबंध न हो पाने के कारण हर साल भारत में 15 लाख लोगों की मौत रक्त की कमी के कारण मौत हो जाता है |
कारगिल विजय दिवस पर एक बार फिर 'लहू देश के लिए' देने को महादानियों के कदम आगे बढ़े हैं।महादानियों ने कहा कि रक्तदान वीर जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सरहद पर वीर सपूतों ने अपना लहू बहाकर देश की रक्षा की तो हमारा भी फर्ज है कि हम रक्तदान कर दूसरों की जिंदगियों को बचाएं। 
कार्यक्रम में शिक्षक संघ  के साथ साथ  महिलाओ ने भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान मे भाग लिया! जिसमें माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला संगठन मंत्री अश्विनी सिंह, जिला संगठन मंत्री संतोष सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी पूर्व माध्यमिक शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष अजय पांडे, सुशील उपाध्याय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक नीतू सिंह, अवंतिका सिंह, सीमा उपाध्याय सौरभ सिंह लालू  कनक सिंह, मनोज मौर्या, सरजू प्रसाद सामाजिक संस्था के संजय उपाध्याय जी और अन्य  सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

मां सरस्वती लेडीज कार्नर& गिफ्ट कार्नर कोतवाली चौराहा, जौनपुर ग्लास हाउस अल्फस्टीनगंज, निकट प्रधान डाकघर- जौनपुर प्लाईवुड, फैंसी हार्डवेयर, मॉडलर किचन, शीशे के थोक व फुटकर विक्रेता प्रोo अनिल गुप्ता - 9839806644