गले मिल एक-दूसरे को दी बकरीद की बधाई

गले मिल एक-दूसरे को दी बकरीद की बधाई

जौनपुर: जनपद में कुर्बानी का त्योहार बकरीद हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिल बकरीद की बधाई दी।
रविवार की सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए वस्त्र पहनकर ईदगाह पहुंचे। इस दौरान रंग-विरंगे परिधानों में सजे बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। शहर क्षेत्र में स्थित शाही ईदगाह, सदर इमामबाड़ा व शहर के प्रमुख मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़कर दुआएं मांगी। नमाज की रस्म पूरी होने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर पर्व की बधाई दी।

इस मौके पर जौनपुर के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। प्रमुख मार्ग, चौराहे व मस्जिद के आसपास पुलिसबल की तैनाती की गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

🚩नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩 लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩Admission Open➡️UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPURMO. 9415234208, 9839155647, 9648531617