श्रीराम की नन्ही भक्त: छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक दंडवत यात्रा पर निकली 6 साल की योगिता, 300 किमी तय कर आज MP पहुंची

श्रीराम की नन्ही भक्त: छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक दंडवत यात्रा पर निकली 6 साल की योगिता, 300 किमी तय कर आज MP पहुंची
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक अनोखी नन्ही भक्त देखने को मिली। 6 वर्षीय योगिता साहू भक्ति के मामले में बड़े-बड़े को मात दे रही है। योगिता छत्तीसगढ़ के रायपुर से अयोध्या तक की दंडवत यात्रा पर निकली है। आज वह अनुपपुर पहुंची। उसकी इस भक्ति को देखकर लोग दंग रह गए। वह अनूपपुर होते हुए मैहर के लिए रवाना हो गई।
दरअसल, हरिबोल निराश्रित एवं विकलांग उत्थान संस्था के कार्यकर्ताओं ने 27 मई से रायपुर से अयोध्या राम मंदिर तक ‘दंडवत प्रणामी यात्रा’ निकाली है।। यात्रा राजीव लोचन रायपुर से होकर चंदखुरी राम जी के ननिहाल कौशल्या माता के मंदिर होकर महामाया मंदिर रतनपुर होते हुए तीन सौ किलो मीटर का सफर तय कर आज मध्यप्रदेश के अमरकंटक होते हुए अनूपपुर पहुंची। दंडवत प्रणामी यात्रा में 6 वर्षीय योगिता साहू शामिल हैं। साथ ही योगिता के माता-पिता भी उसके साथ में है। यात्रा मैहर, प्रयागराज होते हुए राम जन्मभूमि अयोध्या यात्रा पहुंचेगी।
राम जी की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण व विश्व में शांति बनी रहे, इसके लिए हरीबोल निराश्रित विकलांग उत्थान संस्था ने शोभा यात्रा का आयोजन किया हैं।

Comments

Popular posts from this blog

🚩नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩 लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩Admission Open➡️UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPURMO. 9415234208, 9839155647, 9648531617