4 बच्चों ने तोड़ा दम, घर के दरवाजे पर फेंकी गई थी टॉफी 
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में टॉफी खाने के बाद 4 बच्चों की मौत हो गई है. एक साथ 4 बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. मरने वालों में दो बच्चे और दो बच्चियां शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दरवाजे पर टॉफी फेंका गया था, जिसे बच्चों ने खा लिया और उनकी मौत हो गई. मौके पर पुलिस प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं और जांच जारी है. वारदात कसया थाना क्षेत्र के सिसई के लठऊर टोला में हुई है. पुलिस के मुताबिक, अनुसूचित जनजाति (लठऊर) से ताल्लुक रखने वाले दो परिवार के चार बच्चों की बुधवार सुबह मौत हो गई. चारों बच्चों ने घर के बाहर फेंके गए टॉफी को खाया था. मरने वालों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल है. पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.

Comments

Popular posts from this blog

🚩नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩 लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

🚩चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई🚩Admission Open➡️UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPURMO. 9415234208, 9839155647, 9648531617