Posts

Showing posts from October, 2021

पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी का काशी दौरा

Image
पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी का काशी दौरा ●○ पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार मध्याह्न वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इसके पूर्व जनसभा स्थल मेहंदीगंज से 500 मीटर दूर हेलीपैड पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और प्रदेश की मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। ●○ देश ने कोरोना महामारी से अपनी लड़ाई में 100 करोड़ वैक्सीन डोज के बड़े पड़ाव को पूरा किया है। बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से, मां गंगा के अविरल प्रताप से, काशीवासियों के अखंड विश्वास से, सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन का अभियान सफलता से आगे बढ़ रहा है: PM ●○ काशी के इंफ्रास्ट्रकचर से जुड़े करीब 5,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स, इसमें सड़कों से लेकर, घाटों की सुंदरता, गंगा जी और वरुणा की साफ-सफाई, पुलों, पार्किंग स्थलों, BHU में अनेक सुविधाएं शामिल हैंः PM ●○ आज़ादी के बाद के लंबे कालखंड में आरोग्य पर, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितनी देश को जरूरत थी। देश में जिनकी लंबे समय तक सरकारें रहीं, उन्होंने देश के हेल्थकेयर सिस्टम के संपूर्ण विकास के बज

जौनपुर: लखीमपुर काण्ड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री समेत कई सपा के दिग्गज नेता हुए गिरफ्तार , बाद में सभी सपाई रिहा,

Image
जौनपुर: लखीमपुर काण्ड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री समेत कई सपा के दिग्गज नेता हुए गिरफ्तार , बाद में सभी सपाई रिहा,         जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी मे किसानों की मौत पर जिला मुख्यालय पर बडी संख्या में सपाइयों ने पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। सपाईयो को  देखकर प्रशासन के हाथपांव फूलने लगे कुछ ही देर में भारी संख्या मे पुलिस फ़ोर्स बुलाई गई।  प्रदर्शन कर रहे नेताओ को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया, कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया।          सपा जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा भाजपा सरकार बौखला गयीं है जहां आज किसानों के ऊपर गाडियां चढाई जा रही है और सरकार अपने नेताओं को बचाने का काम कर रही है, इतनी संख्या मे आज किसानों का हत्याकांड हुआ है, सरकार किसानों को न्याय देने के बजाय उनके उपमुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा कहा जाता हैं की मरने वाले किसान नहीं अपराधी थें।        पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि किसानों का दर्द बाटने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखि

चुनावी तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी, 17 अक्टूबर से कांग्रेस शुरू करेंगी ‘प्रतिज्ञा यात्रा’

Image
चुनावी तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी, 17 अक्टूबर से कांग्रेस शुरू करेंगी ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ लखनऊ : उत्तर प्रदेश में साल 2022 विधानसभा चनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां यूपी में जान झोंक रही हैं। इस बीच यूपी कांग्रेस भी पूरी तरह एक्टिव हो चुकी है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अगले 5 दिनों लखनऊ में रहकर चुनावी तैयारियों का जायजा लेने वाली हैं।  प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ में हेंगी। बता दें कि गुरुवार के दिन प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ उन्होंने बैटख की। इस बैठक का मुख्य मकसद चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना था। दीपावली के आसपास जारी हो सकती हैं पहली लिस्ट विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट दीपावली के आसपास ही जारी की जाएगी। सूत्रों की मानें तो चुनावी रैलियों का आगाज कांग्रेस पार्टी द्वार वाराणसी से किया जाएगा। 17 अक्टूबर से राज्य में कांग्रेस ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ का शुभारंभ करने वाली है। बता दें कि राज्य में कुल चार प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। हर यात्रा के पहले प