राज कालेज में नैनो इयरफोन डिवाइस के माध्यम से टीजीटी परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई एक महिला

राज कालेज में नैनो इयरफोन डिवाइस के माध्यम से टीजीटी परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई एक महिला
जौनपुर।  टीजीटी की परीक्षा के दूसरे दिन राज पीजी कालेज  में अत्याधुनिक उपकरण के माध्यम से नकल कर रही एक महिला पकड़ी गई है। पुलिस उसे गिरफ्तार करके जांच पड़ताल में जुट गई है। इसी तरह पहले दिन टीडी कालेज में एक महिला अभ्यर्थी पकड़ी गई थी। 
आज सुबह की पाली में राजा श्री कृष्णदत्त महाविद्यालय  के  कमरा नम्बर 10 में जंघई की रहने वाली सोनल नामक एक महिला डिवाइस के माध्यम नकल करते पकड़ी गई । पुलिस उसे हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है ।
इसी तरह शनिवार को टीडी कालेज में  सुनीता मौर्या नामक महिला परीक्षा दे रही थी , वह कान में ईयर फोन लगाए हुए थी कक्ष निरीक्षक को शंका हुआ तो उन्होंने महिला पुलिस के माध्यम से उसकी तलासी करायी तो उसके कान में एक डिवाइस मिला , जिसके माध्यम से वह साल्वर के माध्यम से प्रश्न हल कर रही थी।हेयर क्लिप में नैनो इयरफोन लगाकर पेपर सॉल्व कर रही थी महिला, आवाज सुनाई देने पर हुआ शक; डिवाइस बरामद कर पुलिस उसे हिरासत में लेकर इस रैकेट से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
दूसरे दिन रविवार को जिले के 21 सेंटरों पर टीजीटी की परीक्षाएं जारी रहीं। इन सेंटरों पर करीब 33 हजार अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। सुबह 9:30 बजे की पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। इस बीच राज कॉलेज परीक्षा केंद्रों में टीजीटी की परीक्षा चल रही थी। इस बीच कक्षा में किसी के बात करने की आवाज आने पर कक्ष निरीक्षक को शक हुआ। कक्ष निरीक्षक ने महिला सिपाही बुलाकर आरोपी सोनल मिश्रा की तलाशी कराई।
हेयर क्लिप में छिपा रखा था डिवाइस
महिला सिपाही ने सोनल मिश्रा की तलाशी ली गई। इस बीच उसकी हेयर क्लिप में नैनो सिम लगा हुआ मिला। महिला अभ्यर्थी के कान में एक छोटा सा ईयर फोन छुपा हुआ था जिसके सहारे वो सॉल्वर से बात कर रही थी। जब वो सॉल्वर से बात करती थी तो कमरे में उसकी आवाज सुनाई देती थी। आवाज सुनकर ही कक्ष निरीक्षक को नकल का शक हुआ। महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर