जेसीआई जौनपुर चेतना ने मनाया धूमधाम से सावनी महोत्सव

जेसीआई जौनपुर चेतना ने मनाया धूमधाम से सावनी महोत्सव
 
जौनपुर- सामाजिक संस्था जेसीआई जौनपुर चेतना ने हर्षोल्लास के साथ सावनी महोत्सव का कार्यक्रम नगर के होटल सास्वत वाटिका में सम्पन्न कराया | संस्था अध्यक्ष जैसी रीता कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ भोले बाबा के गीत (सावनी गीत) से कराया | इसके पश्चात संस्था की सभी सदस्यों ने अपने-अपने ढंग से बड़े ही रोचक व सुंदर सावनी गीत प्रस्तुत कर के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया | 
फाउंडर प्रेसिडेंट जेसी मेघना रस्तोगी, आई पी पी जेसी मधु गुप्ता, जॉन कोऑर्डिनेटर जेसी कल्पना केसरवानी, पूर्व अध्यक्ष जेसी नीतू गुप्ता पदाधिकारी गण के आगमन से कार्यक्रम और भी रोचक हो गया | संस्था के सदस्यों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया जिसमें कोषाध्यक्ष जेसी एच जी एफ मीरा अग्रहरी द्वारा प्रस्तुत नृत्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई | कार्यक्रम का समापन संस्था के सभी सदस्यों को सुहाग का सामान वह तुलसी का एक-एक पौधा देकर किया गया |
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव जेसी अभिलाषा श्रीवास्तव ने बड़े ही लगन के साथ किया | इस संपूर्ण कार्यक्रम में जेसी अंजू जायसवाल, जेसी शारदा गुप्ता, जेसी निकिता शाह,  जेसी अनीता गुप्ता,  जेसी इंदिरा जायसवाल, पिंकी जायसवाल, सोनी जायसवाल, रेनू बैंकर, चमन जैन, अनीता सेठ, दीप्ति रिजवान, शालिनी सिंह, मंजू जायसवाल, जेसी अंजू पाठक, जेसी शिल्पी जायसवाल, जेसी प्रियंका सिंह कार्यक्रम संयोजक : - जेसी चेतना साहू, सरला महेश्वरी, नीतू गुप्ता, आदि सदस्य मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

कुमार सर्जिकल एवं मैटरनिटी नर्सिंग होम रासमण्डल, मानिक चौक - जौनपुर दूरबीन सर्जरी केन्द्र, अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है। डाॅo पंखुड़ी श्रीवास्तवMBBS, DGOइनफर्टिलिटी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅo नीलेश श्रीवास्तव MBBS, MSलैप्रोस्कोपिक एवं जनरल फिजीशियन📞05452- 24281, 9670807056

स्व० नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स पी. जी. कालेज अफलेपुर, मल्हनी बाजार, जौनपुर % मोहम्मद हसन पी. जी. कालेज, जौनपुर