बोलबम कावरिया संघ ने महादेव जी का किया श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक

बोलबम कावरिया संघ ने महादेव जी का किया श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक

जौनपुर।सावन मास के पवित्र दिनों में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा सद्भावना पुल स्थित बाबा के केरारबीर मंदिर पर शुक्रवार को महादेव जी की बड़ी धूमधाम से विधिवत श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक किया गया। 
बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू ने बताया कि कोविड-19 महामारी को ध्यान रखते हुए संघ के श्रावण मास पर आयोजित हर कार्यक्रम को का स्थगित रखते हुए केवल रुद्राभिषेक व श्रृंगार का आयोजन किया गया है।

रुद्राभिषेक पर महादेव जी को सुंदर ढंग से फूल-पत्तियों से सजा कर उनका श्रंृंगार किया गया तथा हवन-यज्ञ करके बाबा महादेव जी को रुद्राभिषेक संरक्षक सुभाष गर्ग एवं महासचिव विमल सिंह सहित समिति के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा संपन्न कराया गया एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

 इस मौके पर अशोक सेठ, संतोष सेठ, विजय गुप्ता, मुन्ना सेठ, गौतम सोनी, उदय सेठ, संजीव चौरसिया, राजन अग्रहरि, राजन मोदनवाल, रंजीत अग्रहरी, अजय सेठ, उमेश गुप्ता, सुमित अग्रहरी, संदीप अग्रहरी बोल बम, आशीष बोस, अनिल बम, आलोक वैश्य, विकास उर्फ मोनू, रामू मोदनवाल, पवन चौरसिया, अशोक मोदनवाल, मनीष सेठ एवं केदार जी बाबा के पुजारी अभिषेक गोस्वामी, मुन्ना सेठ, संतोष गुप्ता, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। रुद्राभिषेक जफराबाद के आचार्य नवीन जी की देखरेख में वाराणसी के पंडितो द्वारा संपन्न कराया गया।


Comments

Popular posts from this blog

डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर