आर.एन. टैगोर सी. से. स्कूल के मेधावी छात्रों नें शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया
आर.एन. टैगोर सी. से. स्कूल के मेधावी छात्रों नें शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया
जौनपुर- सी.बी.एस.ई. बोर्ड की १०वीं कक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आर.एन. टैगोर सी. से. स्कूल के १०वीं कक्षा के मेधावी छात्रों नें शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में अपनीं सफलता का परचम लहराया |
विद्यालय के छात्रों नें हर विषय में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया | छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्या नें शुभकामनाएं दी तथा आगे की कक्षाओं के लिए अथक प्रयास करके सतत सफलता प्राप्त करनें के लिए प्रेरित किया।
सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण निम्नवत है-
1. अंकिता गुप्ता (96.6%)
2. वैष्णवी साहू (95.6%) .
3. ऐश्वर्या रमन (95.2%)
4. यशी सिंह (94.4%)
5. प्रियांशी गुप्ता (93.2%)
6. इशिका चौरसिया (92.0%)
7. सिमरन मौर्या (91.6%)
8.आदर्श मौर्या (89.6%)
9. प्रांजल कुमार (89.4%)
10. प्रखर राय (89.0%)
Comments
Post a Comment