जौनपुर : टी.डी. कॉलेज को मिला डिस्ट्रीक ग्रीन चैम्पियन एवार्ड

जौनपुर : टी.डी. कॉलेज को  मिला डिस्ट्रीक ग्रीन चैम्पियन एवार्ड
जौनपुर- तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की मान्य संस्थान महात्मा गाँधी नेशनल काउसिंल आफ रूरल एजूकेशन हैदराबाद द्वारा डिस्ट्रीक ग्रीन चैम्पियन एवार्ड  सत्र 2020-21 के लिए सम्मानित किया गया। 
जनपद के मुख्य विकासअधिकारी श्री अनुपम शुक्ला जी ने तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 समर बहादुर सिंह को एवार्ड प्रदान किया।  अपने सम्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समस्त महाविद्यालयों को  टी.डी. कॉलेज, जौनपुर की भांति  पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरन्तर  जागरूक होकर कार्य करने के प्रति बल दिया । प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह ने महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति किये जा रहे कार्यक्रमों के विस्तृत स्वरूप की जानकारी प्रदान किया । 
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ,  रोवर्स रेंजर्स के  जौनपुर संयोजक डॉ अजय कुमार दुबे ने वृक्ष, जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया । कार्यक्रम का  ऑनलाइन संचालन महात्मा गांधी नेशनल काउसिलिंग आफ रूरल एजूकेशन हैदराबाद के उत्तर प्रदेश के राज्य समन्वयक डॉ0 अनिल कुमार दूबे ने किया जिसमें उन्होंने भारत सरकार के पर्यावरण संरक्षण के दिशा में संचालित कार्यक्रम, नीतियों एवं उपलब्धियों  से अवगत कराया ।
इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न  शिक्षण संस्थान, महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हुये। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए डॉ0 सत्य प्रकाश सिंह, डॉ0 आलोक कुमार सिंह, अरूण कुमार चतुर्वेदी, डॉ0 शैलेन्द्र सिंह,  डॉ0 राजीव रतन सिंह, डॉ0 अरूण कुमार सिंह, डॉ0 विनय कुमार सिंह, डॉ0 सुधांशु सिन्हा, डॉ0 रीता सिंह डॉ महेंद्र त्रिपाठी, डॉ आर .एन. ओझा, डॉ.गीता सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त किया।




Comments

Popular posts from this blog

कुमार सर्जिकल एवं मैटरनिटी नर्सिंग होम रासमण्डल, मानिक चौक - जौनपुर दूरबीन सर्जरी केन्द्र, अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है। डाॅo पंखुड़ी श्रीवास्तवMBBS, DGOइनफर्टिलिटी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅo नीलेश श्रीवास्तव MBBS, MSलैप्रोस्कोपिक एवं जनरल फिजीशियन📞05452- 24281, 9670807056

स्व० नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स पी. जी. कालेज अफलेपुर, मल्हनी बाजार, जौनपुर % मोहम्मद हसन पी. जी. कालेज, जौनपुर