उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल के हर्षवर्धन सिंह ने 98% पाकर जिले में अपनीं सफलता का परचम लहराया
उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल के हर्षवर्धन सिंह ने 98% पाकर जिले में अपनीं सफलता का परचम लहराया
जौनपुर- उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल शंकरगंज (फरीदपुर) महरूपुर जौनपुर का सी.बी.एस.ई. बोर्ड की १०वीं कक्षा परीक्षाफल शत—प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्रहर्षवर्धन सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले के सम्मान पूरे पूर्वांचल में रोशन किया है।
छात्र हर्षवर्धन के शानदार परीक्षा परिणाम से अभिभूत अभिभावकों ने उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीवन में आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद भी दिया। हर्षवर्धन ने बताया कि इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और माता—पिता, गुरूजनों का आशीर्वाद है।
10वीं का परिणाम को सफल बनाने हेतु विद्यालय परिवार ने अपना अथक प्रयास किया ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो।
प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Comments
Post a Comment