गोमती नदी गोपीघाट नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने की मिली सूचना, मचा हड़कम्प

गोमती नदी गोपीघाट नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने की मिली सूचना, मचा हड़कम्प

जौनपुर - नगर कोतवाली क्षेत्र के गोमती नदी स्थित गोपी घाट नहाने गए एक व्यक्ति की नदी में डूबने की मिली सूचना से परिजनों में मचा कोहराम, कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला रूहट्टा निवासी सूरज कुमार पांडे पुत्र कन्हैयालाल पांडे शनिवार की शाम लगभग 4 बजे गोपी घाट नहाने गए थे, नहाते समय वह तेज धारा की चपेट में आ गए और डूब गए।

गोमती घाट पर नहा रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने के लिए आसपास रहे निषाद वर्ग के लोग जब तक दौड़ कर आते तब तक वह गोमती नदी की भेंट हो चुका था। इसी बीच इसकी जानकारी उसके परिजनों को लगी जो रोते बिलखते कुछ ही देर में गोमती नदी के घाट पर पहुंच गए।

इस घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को लगते ही हुई मौके पर तत्काल चौकी प्रभारी पुरानी बाजार संतोष कुमार पांडे अपने सहयोगी जवानों के साथ घटना स्थल गोपीघाट पर पहुंच गए, और घटनास्थल के निरीक्षण में जुट गए।

पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से डूबे हुए व्यक्ति को तलाशने में जुट गई है, फिलहाल 3 घंटे से अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी अभी तक उक्त डूबे हुए व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल सका है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० एम.पी. यादव एम.बी.बी.एस., एम.एस. (आर्थो) (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)

लाल चंद्र यादव 'लाले'(वरिष्ठ सपा नेता) संरक्षक: गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर - जौनपुर

रिवांश मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल लाइन बाजार तिराहा, वाराणसी रोड, जौनपुर डा.पवन चौरसिया B.A.M.S., M.S. (Ay.) जनरल एण्ड एनोरेक्टल सर्जन