Posts

Showing posts from February, 2024

श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का शुभ १३८ वाँ जन्म महोत्सव रविवार दिनांक 14 दिसम्बर 2025 उत्सव स्थल- बी.आर.पी. इण्टर कालेज मैदान, निकट- रोडवेज बस स्टैण्ड, जनपद-जौनपुर (उ.प्र.)

Image
श्रीश्री ठाकुरअनुकूल चन्द का 138 वां जन्मोत्सव 14 दिसम्बर को जौनपुर- श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द का 138 वां जन्म महोत्सव आगामी 14 दिसम्बर रविवार को बीआरपी इण्टर कालेज मैदान में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर सवेरे से वेद मांगलिक शहनाई, ऊषा कीर्तन एवं प्रभातफेरी, समवेत विनती प्रार्थना एवं सर्वधर्म ग्रन्थ पाठ तथा शोभा यात्रा, संगीतांजलि, मातृ सम्मेलन, धर्म सभा, भण्डारा एवं 2:30 बजे से विराट मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। वहीं सारा दिन दीक्षा (सत् नाम) कार्यक्रम चलता रहेगा। यह जानकारी देते हुए स्थानीय सत्संग विहार जौनपुर के सेक्रेटरी श्री काली प्रसाद सिंह ने बताया कि जन्मोत्सव में अनेक प्रदेशों व जनपदों से हजारों लोग भाग लेगें। जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। *आयोजक* श्री गोपाल जी श्रीवास्तव *अध्यक्ष* श्री काली प्रसाद सिंह *सेक्रेट्री* डॉ नीलेश कुमार श्रीवास्तव *उपाध्यक्ष* एवम्  सत्संगिवृन्द सत्संग विहार कमल नगर, हुसैनाबाद जौनपुर *सम्पर्क सूत्र:* श्री काली प्रसाद सिंह (S.P.R.) डा. नीलेश श्रीवास्तव  (S.P.R.) *मो.न.-9455749541,9839383777* Sri Sri Th...

सांसद हेमा मालिनी ने की स्कूल के प्रयासों की सराहना

Image
दिल्ली में डालिम्स सनबीम स्कूल जौनपुर को मिला अवार्ड सांसद हेमा मालिनी ने की स्कूल के प्रयासों की सराहना जौनपुर। पूर्वांचल के शिक्षा जगत में क्रांति लाने वाले जौनपुर के प्रसिद्ध डालिम्स सनबीम स्कूल जौनपुर ने एक बार फिर देश में अपने शैक्षणिक कार्य का लोहा मनवाया है। डालिम्स सनबीम स्कूल को दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित 'राइजिंग भारत 2024' में 'सर्वश्रेष्ठ किंडरगार्डन टीचिंग फैकल्टी इन जौनपुर' का अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने स्कूल की डायरेक्टर जारिया अदहमी को प्रदान किया।  सांसद हेमा मालिनी के स्कूल के प्रयासों की सराहना की।  इस मौके पर डायरेक्टर ज़ारिया अदहमी ने कहा कि यह अवार्ड हमारे विद्यालय के समस्त स्टाफ के परिश्रम का फल है। उनकी मेहनत के बगैर यह सम्भव नहीं है।  अवार्ड मिलने पर स्कूल स्टॉफ में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य डॉ. अल्का गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि निदेशक, प्रबंधक, समस्त स्टॉफ, बच्चों व अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का नतीजा है।